बोकारो, अप्रैल 6 -- चास प्रतिनिधि। चास के एम मेमोरियल होस्पिटल में रविवार को पूर्व जनरल फिजिशियन, डायबिटीज व थायरॉइड विशेषज्ञ डॉ राजेश भटनागर की ओपीडी सेवा शुरू हुई। इस दौरान होस्पिटल प्रबंधन की ओर से डा. भटनागर का स्वागत किया गया। इस दौरान डॉ भटनागर ने अस्पताल की आधुनिक सुविधाओं व सुव्यवस्थित व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि केएम मेमोरियल हॉस्पिटल में बड़े शहरों के स्तर की चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वागत समारोह में अस्पताल के चिकित्सक डॉ जी एन साहू, डॉ कुमार निशांत, डॉ अमरीश रंजन, डॉ इमरान, डॉ. विशाल मिश्रा सहित प्रोजेक्ट डायरेक्टर विवेक पांडेय, जनरल मैनेजर बी एन बनर्जी सहित अन्य शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...