चास और सेक्टर 2 गुरुद्वारा में श्रद्धा और उल्लास के साथ शहीदी पर्व मना
बोकारो, जून 18 -- चास, प्रतिनिधि। सिखों के पांचवें गुरु गुरु अर्जन देव का शहीदी पर्व गुरुवार को चास और सेक्टर-2 स्थित गुरुद्वारों में श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष दीवान सजाए गए, जहां बड़ी संख्या में सिख संगत ने उपस्थित होकर गुरु के बलिदान को नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु अर्जन देव का शहादत दिवसधार्मिक कार्यक्रम का समापन चास गुरुद्वारा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान महिला संगत की ओर से चल रहे 45 दिवसीय पाठ का भी समापन हुआ। रागी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत कर गुरु अर्जन देव के जीवन, त्याग और बलिदान पर प्रकाश डाला। कीर्तन और शब्द वाणी से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। शहीदी पर्व के अवसर पर चास गुरुद्वारा, सेक्टर-2 और 12 मोड़ के समीप स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.