बोकारो, अप्रैल 6 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि। चंदनकियारी प्रखंड के बरमसिया ओपी क्षेत्र स्थित होटल में अनुमंडल स्तरीय मासिक क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। डीएसपी चास प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड से सटा बंगाल का क्षेत्र में विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बैठक आयोजित किया जाना जरूरी माना जाता है। चुनाव को देखते हुए विशेष सतर्कता जरूरी है। सीमा वर्ती क्षेत्र में चेक नाका में बारीकी से जांच जरूरी है। सभी संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी को सख्त निर्देश दिया गया है अवैध खनिज की तस्करी नहीं होने दिया जाएगा। इसके पूर्व बारी बारी से अनुमंडल के सभी थाना, ओपी के सामान्य, गंभीर केस की समीक्षा, अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। बंगाल चुनाव को देखते हुए एलर्ट मोड में र...