बोकारो, अप्रैल 2 -- बोकारो, प्रतिनिधि। अनुमंडलीय अस्पताल चास के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का बुधवार को दूसरा दिन भी हड़ताल जारी रहा। यह हड़ताल अनुमंडलीय अस्पताल के आउटसोर्सिंग कर्मचारी को सेवा शर्त के विरुद्ध अनुचित व पूर्वाग्रह पूर्ण स्थानांतरण से जुड़ा हुआ है। जिला के वर्तमान सिविल सर्जन का दूसरी बार पदस्थापन बोकारो जिला स्वास्थ्य विभाग में हुआ है। बोकारो इस्पात कामगार यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा सिविल सर्जन श्रम कानून का पालन नहीं करते हैं। उनका जब भी पदस्थापन बोकारो जिला स्वास्थ्य विभाग में होता है आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार व श्रमिकों के ऊपर कहर जारी हो जाती है। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का सेवा शर्त, सेवा नियमावली से इनका लेना-देना कुछ भी नहीं है। तानाशाह के तरह व्यवहार करते हैं। यह जानकारी नहीं है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.