चास अंचल में मुआवजा मामलों के निपटारे में तेजी, 70 आवेदन जिला समिति को भेजे गए
बोकारो, जून 26 -- चास प्रतिनिधि। चास अंचल प्रशासन ने सड़क दुर्घटनाओं एवं विभिन्न प्रकार की आपदाओं से प्रभावित परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। इस क्रम में मुआवजा से संबंधित 70 आवेदनों के अभिलेख तैयार कर उन्हें स्वीकृति के लिए जिला स्तरीय समिति के पास भेज दिया गया है।
कार्रवाई की प्रक्रिया अंचलाधिकारी सेवा राम साहू की सख्ती और सतत निगरानी के बाद लंबे समय से लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी आई है। उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया है कि अंचल स्तर पर सभी प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी कर फाइलों को जिला कार्यालय भेजा जाए, ताकि पात्र लाभुकों को जल्द से जल्द मुआवजा राशि मिल सके। कार्यालय के लिपिक राजेश पाण्डेय ने बताया कि आपदा एवं मुआवजा मामलों के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
लं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.