बोकारो, मार्च 16 -- चास प्रतिनिधि। चास अंचल में राजस्व कर्मचारियों का आनलाईन कोड़ नहीं चलने की समस्या है। जिसमें संशोधन, पिछला भुगतान, दाखिल खारीज, लगान रसीद भुगतान, खाता का प्रकार आदि कामकाज नहीं हो पा रहा है। लोगों को न तो नक्शा-खसरा मिल रहा है और न ही आवेदित आवेदनों पर निपटारा हो पा रहा है। झारनेट शुरू होने से अंचल संबंधित कामकाज तेजी से होने की बात कही गई थी। लेकिन झारनेट सुविधा की लचर व्यवस्था को लेकर अंचल में कामकाज नहीं हो पा रहा है। मामले पर अंचलाधिकारी के सेवा राम साहू ने बताया कि वरीय पदाधिकारी को अंचल में जारी समस्या से अवगत कराया गया है। राजस्व कर्मियों ने सीओ से की शिकायतः आए दिन राजस्व उप निरीक्षकों के आनलाईन कोड़ झारनेट नहीं चलने की समस्या को लेकर कर्मियों ने सीओ से मामले को लेकर शिकायत किया। जिसमें झारनेट सेवा को जानबूझकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.