बोकारो, जनवरी 4 -- चास प्रतिनिधि। चास अंचल में शनिवार को नये अंचल निरीक्षक विरेन्द्र कुमार साव ने योगदान दिया। इस दौरान नये सीआई ने सीओ सेवाराम साहू के समक्ष उपस्थिति दर्ज की। साथ ही राजस्व उप निरीक्षक, कार्यालय कर्मियों से परिचय प्राप्त करते हुए कार्य संबंधित चर्चा किया। इस बाबत सीआई विरेन्द्र कुमार साव ने कहा कि मिले दायित्व के तहत कार्यो को ससमय पूरा करने की दिशा पर प्राथमिकता के तहत काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अहर्ता वाले आवेदनों को प्राथमिकता के तहत आगे जांच के साथ अग्रसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल कोड मिलने में दो तीन दिन लगेगा। कोड मिलने के बाद आवेदनों पर जांच शुरु करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.