बोकारो, मार्च 12 -- चास, प्रतिनिधि। चास अंचल में कई राजस्व कर्मचारियों के डिजिटल कोड काम नहीं करने से कई प्रमाण पत्र पेडिंग में है। जिसको लेकर विभिन्न हल्का क्षेत्र से जमीन संबंधित कामकाज को लेकर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करने को विवश होना पड़ रहा है। एक माह तो निगम चुनाव को लेकर अंचल संबंधित कामकाज प्रभावित हुआ है। अब जब चुनाव के बाद राजस्व उप निरीक्षक सहित अंचल सर्वर ठिक से काम नही करने की शिकायत को लेकर आवेदकों को अंचल से बगैर कामकाज लौटने को विवश होना पड़ रहा है। मामले को लेकर विभिन्न हल्का क्षेत्र के निवासियों में भारी आक्रोश है। लोग अंचल की लचर व्यवस्था को लेकर आंदोलन पर उतरने की तैयारी में है। मामलें पर प्रखंड के उप प्रमुख मोहन कुमार चक्रवर्ती ने भी विरोध जताते हुए आंदोलन पर उतरने की बात कही। कहा कि व्यवस्था सुधारने को लेकर...