चास अंचल में एलपीसी-मेल फॉरमेट से होगा जारी
बोकारो, मई 13 -- चास प्रतिनिधि। चास अंचल में पंजी टू मेल को लेकर अलग से काउंटर कार्यरत रहेगा। राजस्व उप निरीक्षक सहित पंजी मिलान के बाद ही जमीन रजिस्ट्री को लेकर अब अंचल से मेल हो सकेगा। जबकि अब तक बगैर जांच के अंचल से आसानी से जमीन निबंधन को लेकर मेल प्रक्रिया एलपीसी निर्गत होता रहा है। लेकिन सरकारी, गैर मजरूआ आदि किस्म के जमीनों का रजिस्ट्री मामलें को लेकर अब अंचल की ओर से इसमें विशेष सतर्कता की गई है। इस बाबत अंचलाधिकारी सेवा राम साहू ने कहा कि पंजी टू मेल को लेकर राजस्व उप निरीक्षकों को संबंधित जमीनों का पूरा विवरण देना होगा। लगातार शिकायत मिलती रही है कि राजस्व उप निरीक्षक, अंचल निरीक्षक जाति, आय आदि प्रमाण पत्र के तहत एलपीसी संबंधित आवेदनों को भी बगैर जांच हस्ताक्षर करते हुए आगे अग्रसित कर देने का मामला लगातार प्रकाश में आता रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.