बोकारो, फरवरी 26 -- चास, प्रतिनिधि। चास अंचल में विगत बीस दिनों से सर्वर डाउन की समस्या बनी हुई है। इससे सीओ,सीआई का ऑनलाईन कोड़ नही चलने की बात कहते हुए लोगों को यहां से बगैर कार्य वापस लौटना पड़ रहा है। एक तो सीओ सहित अंचल कर्मियों के निगम चुनाव में होने को लेकर ऐसे ही अंचल संबंधित कामकाज प्रभावित होने की लोगों में शिकायत है। इसके अलावे अंचल का सर्वर डाउन होने से लोगों के बीच अंचल संबंधित कामकाज को लेकर मुश्किलें बढ़ गई है। सर्वर काम नही करने से ऑनलाईन आवेदनों पर भी काम नही हो पा रहा है। मामलें को लेकर स्थानीय निर्मल आस, मुरारी कुमार ने जिला प्रशासन से मामलें पर त्वरित पहल करने की मांग किया। कहा कि सीआई के कोड़ में विगत एक माह से पांच सौ से अधिक आवेदन लंबित है। पूछने पर ऑनलाईन कोड़ नही चलने की जानकारी दिया जा रहा है। प्रमाण पत्र नही मिल...