बोकारो, दिसम्बर 25 -- चास प्रतिनिधि। चास अंचल और प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को पेटरवार के राजस्व उप निरीक्षक दिनेश्वर मांझी के आकस्मिक निधन को लेकर शोक सभा का आयोजन किया गया। प्रखंड कार्यालय में प्रधान सहायक मनोरंजन कुमार निराला व अंचल कार्यालय में अंचल निरीक्षक मनोज पाल की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। इस दौरान प्रखंड व अंचल कर्मियों ने स्व. दिनेश्वर मांझी के आकस्मिक निधन को लेकर गहरा शोक प्रकट करते हुए मृत आत्मा की शांति को लेकर दो मिनट का मौन धारण किया गया। शोक प्रकट करने वालों में राजस्व उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, मनोज मिश्रा, आनंद भारती, प्रकाश दास, राजेश पाण्डेय, संजीव कुमार सहित अन्य शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.