बोकारो, अप्रैल 8 -- चास प्रतिनिधि। चास के केएम मेमोरियल हॉस्पिटल में मंगलवार को नवजात शिशु की मौत को लेकर परिजनों ने हंगामा किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदनकियारी मधुनिया निवासी नियाज अंसारी की पुत्रवधू 19 वर्षीय रोजिना खातून को डिलीवरी को लेकर 4 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे नवजात का इलाज के दौरान मौत को लेकर परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस बाबत मरीज के परिजन नियाज अंसारी व पति मेराज अंसारी ने कहा कि गलत इंजेक्शन से नवजात की मौत हुई है। वहीं कांग्रेस के वरीय नेता मो. जमील अख्तर ने बताया कि नवजात शिशु के इलाज को लेकर होस्पिटल की ओर से पूरी तरह से लापरवाही की गई है। प्रबंधक को मानवीय नैतिकता के आधार पर मुआवजा देनी की जरूरत है। शिशु की तबीयत खराब रहने पर यहां से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.