धनबाद, मार्च 28 -- शुक्रवार को पाथरडीह, सुदामडीह, लोको बाजार और मोहन बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। चासनाला नोनिया बस्ती से 'वीर पृथ्वीराज चौहान दल' ने भव्य अखाड़ा जुलूस निकाला। यह जुलूस पाथरडीह थाना, चासनाला मोड़, हनुमान मंदिर, केके गेट और सम्राट नगर स्थित सूर्य मंदिर होते हुए वापस नोनिया बस्ती पहुंचा। पाथरडीह बस स्टैंड स्थित बजरंगबली मंदिर और अजमेरा स्थित हनुमान मंदिर से बजरंग दल द्वारा अखाड़ा निकाला गया। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह अखाड़ा दलों और अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। मौके पर समाजसेवी अजित महतो, पार्षद वीरेंद्र कुमार और एसके सिंह उपस्थित थे। अखाड़ा दल के सफल संचालन में वीर पृथ्वीराज चौहान अखाड़ा के हीरा नोनिया, प्रभु नोनिया, लाला नोनिया, संतोष कुमार और ऋत्विक कुम...