चासनाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने डेंगू दिवस पर रैली निकाली,
धनबाद, मई 17 -- विश्व डेंगू दिवस पर शुक्रवार को झरिया सह जोड़ापोखर सीएचसी चासनाला की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मिहिर कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में स्वास्थ्यकर्मी, सहिया और ग्रामीण शामिल हुए। राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की टीम ने भालगोरा, कुजामा, भगतडीह, परसाटांड़, धर्म नगर, बकरीहाट और मधुवन में मेगा सेमिनार किया। डॉ दिलीप कुमार व वरुण कुमार ने डेंगू के कारण, लक्षण, बचाव और इलाज की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी हुई। सही जवाब देने वाले 18 महिला और एक पुरुष को ग्रामसभा अध्यक्ष ने पुरस्कृत किया। मौके पर बबलू रविदास, अवधेश कुमार, तनबीर आलम, आमिर सज्जाद, सुरेश सहिया, शीला देवी, प्रतिभा कुमारी, पार्वती कुमारी, डॉली देवी, सरिता देवी, मंजुला प्रमाणिक, शीला चटर्जी आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.