धनबाद, जनवरी 28 -- चासनाला। चासनाला साउथ कॉलोनी स्थित राम प्रसाद क्लब में मंगलवार को संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति की गंगा में डुबकी लगाई। यजमान की भूमिका युवा नेता अनूप सिंह उर्फ डेविड सिंह व उनकी पत्नी प्रियंका सिंह ने निभाई। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। वही सुंदरकांड पाठ की पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इसके पश्चात सामूहिक भोज का भी आयोजन हुआ। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.