चासनाला में एक महीने से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत शुरू
धनबाद, मई 27 -- धनबाद नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत चासनाला सीएचसी के सामने से नोनिया बस्ती जाने वाली पीसीसी सड़क के किनारे क्षतिग्रस्त पाइपलाइन का मरम्मत कार्य मंगलवार को शुरू हो गया। पिछले एक महीने से इस पाइपलाइन से रोजाना एक लाख गैलन पानी बर्बाद हो रहा था। आपके अपने लोकप्रिय अखबार दैनिक हिन्दुस्तान में इस खबर को मंगलवार को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया। मंगलवार को ही निगम ने जलापूर्ति बंद कर क्षतिग्रस्त पाइप को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी। मरम्मत कार्य के लिए जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदा गया है और संभावना जताई जा रही है कि बुधवार को काम पूरा कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से बर्बाद हो रहा लाखों गैलन पानी इस कार्रवाई पर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए 'हिंदुस्तान' अखबार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.