धनबाद, मार्च 14 -- चासनाला, प्रतिनिधि। चासनाला बस्ती स्थित श्री श्री चन्द्रमोलीश्वर शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकालने को तैयारी जोर शोर से चल रही है। काशी विश्वनाथ धाम बनारस से पधारे शुभांकर शास्त्री अपने सहयोगी पंडितों द्वारा महायज्ञ सम्पन्न कराएंगे। वृंदावन से पधारी कथावाचक अपर्णा किशोरी के मुखारबिंद से शिव कथा की गंगा बहाई जाएगी। वही सोमवार को मंडप प्रवेश, अग्नि मंथन किया जाएगा। शुक्रवार को 11 हजार 111 दीपो से महा आरती की जाएगी। रविवार को पूर्णाहुति व सोमवार को महा भण्डारा का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ को सम्पन्न कराने में चासनाला बस्ती के लोगो का सराहनीय योगदान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.