चावल से लेकर जीरा, गोलकी और एसी-फ्रीज की कीमतों में इजाफा
कोडरमा, मार्च 30 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता जंग की तपिश कोडरमा जिले के बाजारों में भी अब दिखने लगी है। झुमरीतिलैया के झंडा चौक और आसपास के बाजारों में चावल से लेकर फ्रीज तक के कीमतों में इजाफा होने की जानकारी है। कई मायनों में बढ़ोत्तरी हालात के असर के कारण है, लेकिन आमजनों की सोच है कि इसकी आड़ में दुकानदारों की मनमानी भी जारी है। ऐसे में स्थानीय लोग जिला प्रशासन से इसमें दखल देने की गुहार लगाने लगे हैं। बाजार में कालाबाजारी को रोकने और कीमतों पर लगाम कसने के लिए सख्त निगरानी की आवश्यकता है। कोडरमा से लेकर झुमरी तिलैया तक की मंडियों में साधारण चावल से लेकर बासमती चावल की कीमतों में अप्रत्याशित उछाल देखा जा रहा है। जिले में बाहर से आने वाले प्रीमियम और सुगंधित चावल की कीमतों में पांच से लेकर 15 रुपये प्रति किलो तक की वृद्धि की जानकारी दी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.