हापुड़, जनवरी 23 -- भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने हापुड़ में चावल व्यापारी समेत अन्य लोगों के साथ मारपीट के मामले में पीड़ित परिवार से शुक्रवार को पक्का बाग में मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों ने पुलिस पर दोषियों के खिलाफ हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और अभी तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने की शिकायत की। इसपर विनीत शारदा ने एसपी से फोन पर वार्ता कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विनीत शारदा ने पक्का बाग स्थित पंचायती गोशाला में व्यापरियों के साथ बैठक भी की। उन्होंने कहा कि मेरे व्यापारी मेरी जान के साथ मेरी आत्मा हैं। भाजपा सरकार में व्यापारी का मान-सम्मान कम नहीं होने दिया जाएगा और किसी भी परिस्थिति में पीड़ित को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.