गोड्डा, अप्रैल 13 -- गोड्डा, संवाद सूत्र। गोड्डा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 133 पर पैरडीह के पास रविवार दोपहर को टायर फटने से चावल लदा पिकअप वाहन पलट गया। दुर्घटना में चालक मो शमीम और मजदूर अजीत यादव व संदीप कुमार घायल हो गए। गोढ़ी मुहल्ला निवासी अजीत यादव वाहन में दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों व राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद उसे वाहन से बाहर निकाला और सदर अस्पताल भेजवाया। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों की टीम ने अजीत यादव को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे और रोने-बिलखने लगे। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चार बजे शव को रखकर मिशन चौक के पास सड़क जाम कर दिया। अधिकारियों के समझाने के बाद करीब एक घंटे के बाद लोग सड़क से हटे। बता दें कि पिकअप वाहन पांडुबथान स्थित एफसीआई गोदाम से चावल लेकर अपने ...