चावल लदा ट्रक की चपेट में आने से कार दुर्घटनाग्रस्त,बाल-बाल बचे कार सवार
दुमका, जून 21 -- दलाही। प्रतिनिधि मसलिया थाना क्षेत्र के दलाही स्कूल चौक पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। आश्रम मोड़ की ओर से आ रही स्विफ्ट कार जैसे ही दुमका-नाला मुख्य मार्ग पर चढ़ने वाली थी, तभी पश्चिम बंगाल से चावल लोड कर आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और घटना की जानकारी दी। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए ने कार्रवाई फरार ट्रक को लाखियाडीह मोड़ में पकड़ लिया और जांच-पड़ताल में जुट गई है। यह भी पढ़ें- महेशपुर के पास ट्रक की टक्कर से मां-बेटियां घायल, चालक ट्रक छोड़ फरार इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश रंजन से बात करने पर उन्होंने बताया कि लिखित आवेदन मिलते ही अग्रतर कार्रवाई किया जायेगा।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.