चावल में रंग मिलाकर हल्दी बनाते पकड़ा
कानपुर, अगस्त 4 -- फोटो भी - खाद्य विभाग ने पनकी की पीतांबरा इंटरप्राइजेज में पकड़ी मिलावटखोरी - साबुत हल्दी नहीं मिली पर तैयार किया जा रहा था हल्दी पाउडर - 5.86 लाख का स्टॉक जब्त, छह नमूने लेकर जांच के लिए भेजे कानपुर, प्रमुख संवाददाता। अपने यहां किसी शुभ कार्य में पीले चावल देकर लोगों को आमंत्रित करने की परंपरा है लेकिन मिलावटखोर चावल में पीला रंग मिलाकर हल्दी बना बीमारी को आमंत्रित कर रहे हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पनकी में चलने वाली ऐसी ही एक मसाला निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है। यहां चावल में पीला रंग मिलाकर हल्दी पाउडर तैयार किया जा रहा था। टीम ने छह नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। इसके साथ ही 5.86 लाख रुपये का माल जब्त किया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित फर्म पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत विधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.