चावल मंडी से एक साथ उठे तीन जनाजे तो हर आंख हो गई नम
लखनऊ, जून 11 -- नक्खास के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की अमरोहा में गंगा एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार दिन में एक साथ तीन शव लखनऊ पहुंचे तो कोहराम मच गया। दुबग्गा के चावल मंडी स्थित भाई के घर से एक साथ तीन जनाजे उठे तो हर आंख नम हो उठी। मृतकों को सुप्पा कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। मोहल्ले के लोग गम में डूबे हैं। यह परिवार कश्मीर में गर्मी की छुट्टियां मनाकर स्कार्पियो से लौट रहा था। हादसे में आठ लोग जख्मी हैं, जिनमें तीन लोग संभल के अस्पताल में भर्ती हैं। चौक नक्खास इलाके की शीरमाल वाली गली निवासी चप्पल, जूते व चमड़ा कारोबारी अबू बकर (40) परिवार के साथ कश्मीर घूमने गए थे। 10 जून को सुबह करीब 10:30 बजे अमरोहा के सैद नगली क्षेत्र में स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई थी। स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.