चावल बेचने के नाम पर कारोबारी से ऐंठे 16 लाख
कौशाम्बी, जून 23 -- मंझनपुर के एक कारोबारी को वाराणसी के शातिर ने झांसा देकर 16 लाख 50 हजार रुपये ऐंठ लिए। पैसा मांगने पर कारोबारी व उसके साथी को धमकी मिल रही है। कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मंझनपुर के चमनगंज निवासी अमित कुमार पुत्र भूदेव प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी युग ट्रेडर्स के नाम से फर्म चलती है। अमित ने बताया कि नवंबर माह में वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी अभिषेक कुमार पुत्र राजेश कुमार व उसकी पत्नी वैष्णवी पाल उर्फ नेहा उसके पास आए। बताया कि वह चावल का कारोबार करते हैं। उससे चावल खरीदने की बात कही। दिसंबर माह में अभिषेक अपने साथी विकास पांडेय के साथ आया। जनवरी में चावल के लिए सौदा हुआ। फरवरी माह में अभिषेक का भाई मानिक उसके पास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.