नई दिल्ली, अगस्त 20 -- रात के चावल अक्सर बच जाते हैं। इन बचे हुई चावलों का आप क्या करती हैं? क्योंकि इन्हें दोबारा गर्म कर के खाने का तो बिल्कुल मन नहीं करता। ऐसे में बेस्ट रहता है कि इनसे कोई टेस्टी सी रेसिपी बना ली जाए। कुछ ऐसा जो खाने में काफी टेस्टी भी हो और फटाफट बन भी जाए। क्यों ना आप इनकी क्रिस्पी सी बाइट्स बनाकर तैयार कर लें? बाहर का खाने की क्रेविंग भी दूर हो जाएगी और बचे हुए चावल बेकार भी नहीं जाएंगे। बच्चे अक्सर कुछ बढ़िया खाने की जिद करते रहते हैं। खासकर शाम होते ही उन्हें स्नैक्स में कुछ चाहिए ही रहता है। ऐसे में ये बचे हुए चावलों से बनी क्रिस्पी बाइट्स उन्हें बहुत पसंद आने वाली हैं। एक बार आप इन्हें बना लेंगी तो बार-बार डिमांड आनी पक्का है। तो चलिए रेसिपी शुरू करते हैं।क्रिस्पी बाइट्स बनाने के लिए सामग्री लेफ्टओवर राइस से क्...