रुद्रपुर, अप्रैल 19 -- अजय जोशी, रुद्रपुर। केएलवी फूड इंडिया फर्म के स्वामी ने चावल निर्यात के मामले में अपनी कंपनी के ब्रांड नेम से पैक माल पर छूट दिलाने के नाम पर एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, किच्छा रोड, रुद्रपुर निवासी अरुण अग्रवाल पुत्र कुंदन लाल अग्रवाल ने दी तहरीर में बताया कि उनकी केएलवी फूड इंडिया नाम से फर्म है। आरोप है कि इंदौर (मध्य प्रदेश) निवासी धर्मेंद्र जैन, सिमता सोनवाने और विनोद विश्वकर्मा ने टीटीएस फर्म के नाम पर एजेंट बनकर उनसे तीन हजार मीट्रिक टन चावल निर्यात कराने की बात कही। इसके तहत 13 जून 2025 को पाक प्राइम फूड्स स्टफ ट्रेडिंग, दुबई के साथ अनुबंध कराया गया। बताया कि दुबई स्थित फर्म में पाकिस्तानी नागरिक मंगल दास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.