चावल जमा करने के बावजूद सहकारी समितियों को नहीं हो रहा भुगतान
जहानाबाद, मई 16 -- पैक्स के सीसी लिमिट के खाता में राशि नहीं आने से बढ़ रहा आर्थिक बोझ अरवल, निज प्रतिनिधि। जिले के पैक्सो द्वारा बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम में चावल जमा करने के बाद भी लगभग डेढ़ माह से भुगतान नहीं हो रहा है। राशि का भुगतान नहीं होने के कारण पैक्स को ट्रांसपोर्टिंग एवं हैंडलिंग चार्ज जमा करने के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है इसके अलावा पैक्स के सीसी लिमिट के खाता में राशि नहीं आने से इंटरेस्ट में वृद्धि हो रही है और उनपर नाहक आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
भुगतान की स्थिति विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 30 मार्च तक जिनका चावल जमा हो गया है, उन सभी का भुगतान कर दिया गया है लेकिन एक अप्रैल से आज तक जितना भी चावल जमा हुआ है, उसका भुगतान राशि नहीं रहने के कारण नहीं हो सका है। इस संबंध में जिला पैक्स संघ अध्यक्ष सुबोध कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.