खगडि़या, अप्रैल 24 -- बेलदौर । एक संवाददाता कुर्बन पंचायत के मिडिल स्कूल, सठमा में दिन के उजाले में एमडीएम का चावल बिक्री करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। मामला संज्ञान में आने पर एलईओ सह प्रभारी बीईओ मनोहर कुमार ने एमडीएम बीआरपी रोहित कुमार को मामले की जांच कर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में जांच प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को स्कूल के प्रभारी एचएम के सहमति से दिन के उजाले में एमडीएम का चावल छात्रों के सहयोग से स्कूल के सामने खड़ी एक सीएनजी ऑटो पर लोडकर, उसे बिक्री करने के लिए कहीं बाहर भेजा जा रहा है। जिसका वीडियो बना कर किसी ने सोशल साइटों पर वायरल कर दिया। बताया जाता है कि संबंधित प्रभारी एचएम का अनुज वर्तमान समय म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.