नई दिल्ली, जुलाई 5 -- भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पूरे 56 व्यंजनों का भोग लगाया जाता है और ये प्रसाद भक्तों में बांटा जाता है। इन भोग का स्वाद बिल्कुल अनूठा होता है। ऐसे ही भगवान जगन्नाथ के 56 भोग से इंस्पायर होकर आप घर में चावल से बनी ये मिठाई तैयार कर अपने कान्हा को भोग में लगा सकती हैं। जिन घरों में कान्हा को हर रोज भोग लगता है वो कुछ ना कुछ स्पेशल व्यंजन कन्हैया को खिलाते हैं। ऐसे में ये आसानी से बन जाने वाली चावल की मिठाई का भोग आप भी अपने भगवान को घर में लगा सकते हैं। नोट कर लें आसानी से बन जाने वाली टेस्टी चावल की मिठाई बनाने की रेसिपी।चावल की मिठाई बनाने की सामग्री आधा कप दही आधा कप दूध तीन चम्मच चीनी चुटकीभर हल्दी तीन चम्मच कोकोनट पाउडर एक चम्मच देसी घी एक चम्मच ईनो केसर वाला दूध दो कप दो चम्मच चीनी केसर के धागे आधा चम्मच इलायची प...