चावल के दामों में बेतहाशा वृद्धि,35 प्रतिशत तक बढ़े
मुरादाबाद, जुलाई 2 -- पंजाब में चावल का रकबा निर्धारित होने के बाद आमद कम हो गई है। जिससे दामों में वृद्धि हो रही है। यह पिछले दो माह में 30 से 35 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। पिछले आठ दिन में 10 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है। व्यापारियों के अनुसार अभी दामों में और वृद्धि संभव है। कटरानाज के व्यापारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद में अधिकांश चावल पंजाब से आता है। दिल्ली की मंडी से भी चावल की आमद होती है। मगर पंजाब सरकार ने वहां पानी का जल स्तर कम होने के कारण चावल की बुआई का रकबा कम कर दिया है। जिससे उत्पादन कम हो रहा है और मांग बढ़ रही है। यही वजह है कि चावल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो गई। यह 30 से 35 प्रतिशत तक हो चुकी है। अभी और बढ़ सकती है।चावल विक्रेता प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि आठ दिन पहले थोक में गौरी प्रीमियम चावल 107 प्रतिकिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.