गोपालगंज, मई 4 -- सिधवलिया। सिधवलिया प्रखंड के आठ विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना ठप पड़ने से करीब पांच हजार छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजकीय मध्य विद्यालय शाहपुर में सोमवार को भी एमडीएम नहीं बनने के कारण बच्चों को बिना भोजन किए ही घर लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार किसी विद्यालय में तीन दिन से तो किसी में चार दिन से एमडीएम नहीं बन रहा है। इससे बच्चों की दिनचर्या और पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। विद्यार्थियों और अभिभावकों में इसको लेकर नाराजगी देखी जा रही है। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि विद्यालयों में चावल की उपलब्धता नहीं होने के कारण एमडीएम नहीं बन पा रहा है। यह भी पढ़ें- संकट: जिले में दो माह से आंगनबाड़ी केंद्रों का पोषाहार बंद इसकी सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी को दे दी गई है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.