चावल आपूर्ति में सुस्ती पर दो उसना राइस मिलरों को शोकॉज
मुंगेर, जून 14 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में धान अधिप्राप्ति के बाद कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) की आपूर्ति निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले धीमी गति से चल रही है। अबतक कुल लक्ष्य का करीब 84 प्रतिशत चावल ही राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) को उपलब्ध कराया जा सका है। आपूर्ति की रफ्तार को देखते हुए विभाग ने सीएमआर जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून से बढ़ाकर 30 जून कर दी है। जिला प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मिलरों को चावल आपूर्ति में तेजी लाने का निर्देश दिया है। जिले की 54 सहकारी समितियों के माध्यम से 7,396 किसानों से 45,056 टन धान की खरीद की गई थी। अधिप्राप्त धान के एवज में लगभग 30,600 टन सीएमआर तैयार कर राज्य खाद्य निगम को उपलब्ध कराना है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक 25,892 टन चावल की आपूर्ति की जा चुकी है, जबकि शेष च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.