कानपुर, फरवरी 18 -- कानपुर। शहर में सड़क पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण वाले चावला मार्केट से सीटीआई चौराहा वाले मार्ग पर नगर निगम का बुलडोजर गरजा। यहां सड़क के दोनों तरफ किए गए अतिक्रमण जहां हटा दिए गए। वहीं फुटपाथ पर ही बना ली दुकान के पक्के निर्माण को भी ढहा दिया गया। अवैध रूप से संचालित की जा रही फल मंडी भी हटा दी गई। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के निर्देश पर नगर निगम के जोन पांच की टीम ने यह अभियान चलाया। स्थानीय लोगों की हर रोज की शिकायत की थी कि रोजाना जाम लग रहा है क्योंकि रोड पर ही दुकानें सजी हुईं हैं। यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। अवैध फल मंडी के कारण हजारों लोगों को जाम में फंसना पड़ता है। फुटपाथ तक पर पक्के निर्माण कर लिए गए हैं। नगर आयुक्त के निर्देश पर जोनल अधिकारी अनुपम त्रिपाठी, ईटीएफ और बुलडोजर के साथ इस रोड पर निकले तो दुकानदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.