चावड़ी बाजार हादसे पर आप- 'रेखा गुप्ता कान में तेल डालकर सो रहीं'; सीएम ने AE-JE सस्पेंड किए
नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने से अब तक 2 लोगों के मौत की खबर आ चुकी है। हादसे पर आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर निशाना साधा है। आप के एक्स हैंडल से लिखा गया- "दिल्ली में लगातार हादसे हो रहे हैं और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कान में तेल डालकर सो रही हैं।"सीएम ने AE और JE सस्पेंड किए हालांकि हादसे के बाद सीएम रेखा मुस्तैद दिखीं। उनके आधिकारिक अकाउंट से किए गए ट्वीट में AE और JE को सस्पेंड किए जाने की बात सामने आई है। इसके साथ ही साथ कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश भी दिए गए हैं। सीएम रेखा ने एक्स ट्वीट में लिखा- "चावड़ी बाज़ार में एक बन रही बिल्डिंग के गिरने की खबर सुनकर बहुत चिंता हुई। मरने वालों के परिवारों के प्रति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.