चावड़ी बाजार इमारत हादसे के बाद ऐक्शन में सीएम; दो अधिकारी निलंबित, ठेकेदार के खिलाफ FIR
नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को शहर के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत के ढहने की घटना के बाद जांच के आदेश दे दिए हैं। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है, साथ ही इलाके से संबंधित जूनियर इंजीनियर (JE) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने घायलों को हर संभव बेहतर इलाज और इसके साथ ही प्रभावित परिवारों को तुरंत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। घटना को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, 'जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।' यह भी पढ़ें- दिवाली की खरीद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.