चालू होने से पहले ही दरका कमला बलान नदी का नया पुल, गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल
मधुबनी, जून 17 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। झंझारपुर में कमला बलान नदी पर नवनिर्मित उच्चस्तरीय सड़क पुल उद्घाटन से पहले ही विवादों के घेरे में आ गया है। पुल के दूसरे फेज की नवनिर्मित आरसीसी ढलाई में कई जगहों पर गहरी दरारें उभर आई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार,करोड़ों की लागत से तैयार हो रहे इस पुल में पहली बारिश और बाढ़ का मौसम आने से पहले ही ऐसी दरारें दिखना सीधे तौर पर घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग और प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है और निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर क्षेत्र में गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा वर्ष 2015 में झंझारपुर के रेल पुल से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर इस सड़क मार्ग के उच्चस्तरीय पुल का निर्माण शुरू किया गया था। इस परियोजना के तह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.