कौशाम्बी, फरवरी 17 -- विकास खंड कड़ा के अलीपुर जीता गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनवाई गई पानी की टंकी सप्लाई शुरू होने के महज दूसरे दिन टपकने लगी। इस पर ग्रामीणों की नजर पड़ी तो वह निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाने लगे। इतना ही नहीं लोगों के बीच टंकी को लेकर हादसे की भी आशंका होने लगी है। जिम्मेदार हैं कि उन्हें इस बावत जानकारी तक नहीं है। अलीपुर जीता गांव जल जीवन मिशन के तहत कार्यदाई संस्था कल्पतरु प्रोजेक्ट इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा निर्माण कार्य करवाया गया। 286.51 लाख की लागत से गांव के 4365 लोगों की प्यास बुझाने के लिए बनवाई गई पानी टंकी का निर्माण कार्य वर्ष 2024 में पूर्ण होना था पर समय पर नहीं हो सका। चार दिन पहले निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद जलापूर्ति के लिए टंकी में पानी भरा गया तो वह टपकने लगी। आपूर्ति शुरू होते ही ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.