गढ़वा, अप्रैल 4 -- श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। प्रखंड संसाधन केंद्र अधौरा में शनिवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय पांडेय की अध्यक्षता में बीपीओ, लेखपाल, कनीय अभियंता, सभी बीआरपी, सीआरपी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने विभागीय कार्यो की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बीइइओ ने कहा कि नये सत्र 2026-27 में कोई भी बच्चा अनामांकित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत अनामाकित बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें। बकौल बीइइओ सभी शिक्षक और बच्चों का उपस्थिति ई विद्या वाहिनी में दर्ज हो। इसका लगातार अनुश्रवण करें। उन्होंने कहा सभी विद्यालय एमडीएम का शत प्रतिशत एसएमएस करना सुनिश्चित करें। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक से प्रमाण पत्र लें कि विद्यालय का कोई भी बच्चा निजी विद्यालयों में नामांकित न हो। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.