प्रयागराज, अप्रैल 19 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। बारा थानाक्षेत्र के मैदा मोड़ के पास सड़क हादसे में दो गल्ला व्यापारियों की मौत के ही साथ चालीस साल पुरानी दोस्ती का भी अंत हो गया। दोनों व्यापारी न सिर्फ कारोबार बल्कि जीवन के हर उतार चढ़ाव में एक दूसरे के साथ रहे। उनकी दोस्ती की चर्चा परिवार के साथ ही व्यापारियों में भी चर्चा का विषय थी।जारी निवासी बुजुर्ग व्यापारी बिहारी लाल अग्रहरि और गड़ैया कला (जारी) निवासी सेहत केसरवानी की रविवार सुबह मैदा मोड़ के पास कार की चपेट में आने से मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से लोग न केवल स्तब्ध हैं, बल्कि दोनों की दोस्ती की चर्चा भी करने लगे। यह भी पढ़ें- 40 साल पुराने संबंध का हुआ अंत लगभग चालीस साल पहले दोनों ने कम पूंजी से गल्ला का कारोबार शुरू किया था। समय की गति के साथ व्यापार काफी अच्छा चल गया। दोनों ...