चालीस लीटर देसी चुलाई शराब के साथ दो महिला गिरफ्तार
कटिहार, मई 26 -- फलका।एक संवाददाता फलका पुलिस ने सूचना पर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर चालीस लीटर देसी चुलाई शराब के साथ दो महिला शराब विक्रेता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि सूचना मिली कि दोगच्छी महादलित टोला में एक महिला शराब बिक्री कर रही है।सत्यापन हेतु दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक महिला पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगी।जिसे महिला बल के सहयोग से पकड़ा और पूछताछ किया गया। पकड़ाई महिला ने अपना पता दोगच्छी महादलित टोला निवासी बतायी तथा तलाशी के क्रम में पंद्रह लीटर देसी चुलाई बरामद किया गया। इसी दौरान सूचना पर श्रीकोल गांव से छापेमारी कर पच्चीस लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद दोनों महिला के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.