पीलीभीत, जनवरी 13 -- पूरनपुर। गोमती गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें चालीस मुक्तों को याद किया गया। गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर स्तब्ध कर दिया। जगह- जगह कीर्तन का स्वागत किया गया। सोमवार को पीलीभीत हाइवे के गोमती गुरुद्वारा से चालीस मुक्तों की याद में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें आगे फूलों से सजी गुरु महाराज की सवारी चल रही थी। पीछे संगत सतनाम वाहे गुरु का कीर्तन करते हुए चल रही थी। स्कूली बच्चों ने शबद कीर्तन किया। मंहगापुर की गतका पार्टी ने आग और तलवारों के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाए। पंजाब से आए ढाढी जत्थे ने चालीस मुक्तों की शहादत का गुणगान किया। इस दौरान बताया गया कि मुगल सेना से बहादुरी के साथ लड़ते हुए चालीस मुक्ते शहीद हो गए थे। जगह जगह कीर्तन का स्वागत किया गया। नगर के गुरुद्वारा गुर सिंह सभा आसाम रोड पहुंचकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.