चालीस दिन बाद भी विद्यालयों में नहीं पहुंचीं किताबें
आजमगढ़, मई 15 -- सठियांव, हिन्दुस्तान संवाद। बच्चों को नि:शुल्क वितरित की जाने वालीं पुस्तकें चालीस दिन बाद भी ब्लाक संसाधन केंद्र सठियांव नहीं पहुंचीं। जिससे बच्चों के साथ ही उनके अभिभावक भी परेशान हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष दिनेशचंद पांडेय ने बताया कि शासनादेश के तहत बच्चों को नि:शुल्क वितरित होने वाली पुस्तकें प्रत्येक विद्यालय में अब तक पहुंच जानी चाहिए थीं, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता से सठियांव ब्लाक के स्कूलों में किताबें चालीस दिन बाद भी नहीं पहुंची हैं। किताबें न आने से बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि जिला मुख्यालय से नि:शुल्क किताबें बीआरसी पर पहुंचा दी जाती हैं, पर विद्यालयों में कभी नही पहुंचाई जाती हैं। आरोप लगाया कि विद्यालय में पुस्तकें भेजने के लिए पूरा टेंडर किया जाता है और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.