हाथरस, मई 31 -- चालीस घंटो बाद देहात की विद्युत आपूर्ति हुई बहाल -(A) सहपऊ। क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम सात बजे आई तेज आंधी एवं बारिश से बा​धित हुए विद्युत​ व्यवस्था चालीस घंटो बाद बहाल हो सकी । अवर अ​​भियन्ता धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि कस्बा की विद्युत आपू​र्ति शुक्रवार दोपहर लगभग बारह बजे बहाल कर दी गई थी। कस्बा के ओर जाने वाली विद्युत लाइन में कोई भी विद्युत पोल नहीं टूटा था । इसके बाद देहात क्षेत्र में करीब 16 विद्युत पोल टूटे थे और पांच ट्रांसफार्मर भी फुंक गए थे । पोलों को लगाने का कार्य युद्धस्तर किया गया था । इसके चलते ही शनिवार दोपहर लगभग बारह बजे देहात के सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। यह भी पढ़ें- चालीस घंटो बाद देहात की विद्युत आपूर्ति हुई बहाल वैसे गांव करकौली में अभी तीन टूटे पोल लगाए जा रहे हैं । वहां पर ...