चालीस किलोमीटर दूर ड्यूटी से भड़के शिक्षामित्र
गोंडा, मई 19 -- गोण्डा, संवादददाता। जनगणना कार्य में 25 से 40 किलोमीटर दूर ड्यूटी लगाए जाने से नाराज उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्रा के नेतृत्व में बीएसए अमित कुमार सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने तहसील कर्मियों पर मनमाने तरीके से ड्यूटी लगाने का आरोप लगाते हुए तत्काल निरस्तीकरण की मांग उठाई। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि कई शिक्षामित्रों की ड्यूटी उनके कार्यस्थल और निवास से काफी दूर लगा दी गई है, जिससे आने-जाने में आर्थिक और शारीरिक परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने मांग की कि शिक्षामित्रों की सहमति और सुविधा के अनुसार ही ड्यूटी निर्धारित की जाए। यह भी पढ़ें- चालीस किलोमीटर दूर ड्यूटी लगाने से भड़के शिक्षामित्र मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने तत्काल एडीएम को पूरे प्रकरण से अवगत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.