लातेहार, मार्च 5 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड के संत जोसेफ बड़े चर्च में चालीसा काल को लेकर चार दिवसीय करिश्माई विशेष विनती उपवास का आयोजन किया गया। फादर अनिल तिर्की ओसीडी और उनकी टीम सीतागढ़ा हजारीबाग के द्वारा विशेष विनती उपवास कराया जा रहा हैं। कार्यक्रम दो मार्च से लेकर पांच मार्च तक चला। पहले दिन महुआडांड़ पारिष सहित कई अन्य अलग-अलग पारिष से ईसाई समुदाय के महिला ,युवक व युवती ने विनती प्रर्थाना में भाग लिया। इस पवित्र महीने में अपने आत्मा की शांति के साथ परिवार समाज और मृत जनों के लिए विशेष प्रर्थाना किया जाता है। वहीं येशु के मरण काल के दुःख को याद कर मसीह लोग प्रर्थाना करते है। फादर अनिल तिर्की द्वारा परिवार की महत्व को बताया कि आप किसी संस्था,नौकारी,समाज, समुदाय में हो लेकिन परिवार के बिना अच्छा जीवन की कल्पना नहीं कर सकते है। परि...