घाटशिला, जनवरी 15 -- पोटका, संवाददाता। मकर संक्रांति के अवसर पर युवक मिलन समिति के द्वारा चालियामा गांव में बुधवार को एक दिवसीय मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। सीनियर के कप्तान जयसेन मंडल ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में कुल 150 रन बनाएं।ओपनर बल्लेबाज नीतीश मंडल ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ 50 रन बनाएं। जबाबी पारी खेलने उतरी जूनियर टीम 10 ओवरों 134 रन ही बना सकी। जूनियर टीम के बल्लेबाज यदुनंदन मंडल ने भी 54 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। आमंत्रित अतिथि चिकित्सा पदाधिकारी डा.अनुप मंडल ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। मैन ऑफ दी मैच नीतीश मंडल बने। इस अवसर पर अमित मंडल, पप्पू मंडल, सोमेन मंडल,मानू दास, कौशिक मंडल,पोल्टू मंडल,दीनू दास सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.