चालान से बचने को बुलेट पर डाला फर्जी नंबर
बरेली, जून 27 -- चाचालान से बचने के लिए व्यक्ति बुलेट पर फर्जी नंबर डालकर घूम रहा था। पुलिस ने बुलेट सीज करके उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गुरुवार रात चेकिंग के दौरान एसपी सिटी ने एक बुलेट को पकड़कर कोतवाली पुलिस को सौंपा। यह बुलेट मलूकपुर निवासी ताबिश चला रहा था। पूछताछ में उसने यह बाइक अपने चाचा फैजान की बताई, जिस पर एडवोकेट लिखा था। मगर जब पुलिस ने बुलेट का नंबर चेक किया तो वह बमनपुरी निवासी उज्जवल शर्मा का निकला। उन्हें फोन किया गया तो बताया कि उनकी बुलेट घर पर खड़ी है। ताबिश पर सख्ती की गई तो सामने आया कि उसके चाचा ने चालान से बचने के लिए बुलेट पर फर्जी नंबर डाल रखा था। पुलिस ने बुलेट सीज करके आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.