चालान से बचने के लिए एक्सप्रेसवे पर उल्टी दिशा में पत्थर गिराते हुए हाईवा दौड़ाया
नोएडा, जून 18 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह हाईवा के चालक ने लोगों की जान को आफत में डाल दिया। आरटीओ के चालान से बचने के लिए उसने करीब एक किलोमीटर तक विपरीत दिशा में हाईवा को दौड़ाया और सड़क पर पत्थर गिरा दिए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई दुर्घटना का शिकार नहीं हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। दादरी कोतवाली पुलिस के मुताबिक एक हाईवा हरियाणा से गिट्टी पत्थर लेकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते दादरी की तरफ आ रहा था। दादरी कोतवाली क्षेत्र में चक्रसेनपुर गांव के समीप आरटीओ ने ओवरलोड होने की वजह से हाईवा चालक को रुकने का इशारा किया। आरटीओ को देखकर चालक ने हाईवे को नहीं रोका। आरटीओ की टीम ने पीछा किया तो कुछ दूर आगे जाकर चालक ने हाईवा को रोका और वहीं से एक्सप्रेसवे पर वाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.