चालान से नाराज ट्रक चालक ने की गाली-गलौज
कानपुर, मई 8 -- कानपुर, संवाददाता। दादा नगर में नो इंट्री में चालान से नाराज ट्रक चालक ने पुलिसकर्मियों से गाली- गलौज कर अभद्रता की। इतना ही नहीं चालक ने वसूली समेत तरह-तरह के आरोप भी लगाए। हो-हल्ला सुन राहगीरों की भीड़ लग गई। पीड़ित ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर ने आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। टीएसआई आनेंद्र यादव की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार सुबह वह मय हमराही हेड कांस्टेबल हरीशचंद्र चौधरी व होमगार्ड कृष्ण कुमार के साथ दादा नगर नो इंट्री प्वाइंट पर ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान बुधवार को किए गए चालान से नाराज मेरठ के सरोरपुर निवासी ट्रक चालक दिलशाद वहां पहुंचा और हमराही समेत उनसे गाली-गलौज कर अभद्रता करने लगा। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डाल मनगढ़ंत आरोप लगाए। लोगों की भीड़ व मामला बढ़ता देख कंट्रोल रूम को सूचना दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.