चालान माफी की सूचना इसी हफ्ते मिलेगी
पटना, मई 13 -- राष्ट्रीय लोक अदालत में जिन आवेदकों ने चालान माफी के लिए आवेदन दिया था, उनके आवेदनों की जांच हो गई है। इसकी सूची तैयार कर बुधवार को परिवहन विभाग को भेज दिया गया है। विभाग की ओर से संभवत: शुक्रवार यानी 15 मई को वाहन चालकों के लंबित चालान स्टेट्स को अपडेट कर दिया जाएगा। जिसके बाद उन्हें 50 फीसदी चालान माफी की जानकारी दी जाएगी। पटना डीटीओ उपेन्द्र कुमार पाल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल दस हजार 119 आवेदन जमा हुए थे। इन सभी की जांच की गई है। अब एक दो दिनों में लंबित चालान का स्टेट्स को अपडेट कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- चालान माफी की सूचना इसी हफ्ते मिलेगी बता दें कि कुल आवेदकों में कई ऐसे आवेदक हैं जो अन्य जिले के हैं। कई आवेदक का टोल पर चालान कटा है। ऐसे आवेदकों के आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.